स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-26) के लिए संशोधित प्रवेश कार्यक्रम
राजस्थान सरकार के आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा विभाग, जयपुर द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु संशोधित ऑनलाइन कार्यक्रम घोषित किया गया है। यह समय-सारणी सभी सरकारी कॉलेजों में लागू होगी।
मुख्य प्रवेश कार्यक्रम (सत्र 2025–26)
क्र. सं. | विवरण | वार व तिथि |
---|---|---|
1 | अभ्यर्थियों द्वारा महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन एवं ई-मित्र पर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | बुधवार, 16.07.2025 |
2 | प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन | गुरुवार, 18.07.2025 |
3 | प्रवेशित विद्यार्थियों का निर्धारण एवं विषय चयन | शनिवार, 19.07.2025 |
4 | महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर शिक्षण कार्य आरंभ | सोमवार, 21.07.2025 |
श्रेणीवार रिक्त स्थानों के लिए ऑनलाइन प्रवेश कार्यक्रम
क्र. सं. | विवरण | वार व तिथि |
---|---|---|
1 | श्रेणीवार रिक्त स्थानों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ करने की तिथि | बुधवार, 16.07.2025 |
2 | श्रेणीवार रिक्त स्थानों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | मंगलवार, 22.07.2025 |
3 | (क) पूर्व प्रवेशित छात्रों का सत्यापन एवं ई-मित्र पोर्टल की अंतिम तिथि | बुधवार, 23.07.2025 |
4 | (ख) रिक्त स्थानों के आधार पर नवीन सूची का प्रकाशन | शुक्रवार, 25.07.2025 |
5 | (ग) नए अभ्यर्थियों द्वारा सत्यापन एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | सोमवार, 29.07.2025 |
6 | नई प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची का प्रकाशन | बुधवार, 30.07.2025 |
7 | नए प्रवेशित विद्यार्थियों का निर्धारण एवं विषय चयन | बुधवार, 30.07.2025 |
यह कार्यक्रम समस्त स्तर से अनुमोदित है तथा सभी कॉलेजों को निर्देशित किया गया है कि इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- अभ्यर्थी सुनिश्चित करें कि वे निर्धारित समय पर सभी प्रक्रिया पूरी करें।
- ई-मित्र पोर्टल पर भुगतान किए बिना प्रवेश की प्रक्रिया अधूरी मानी जाएगी।
- प्रवेश संबंधी कोई भी जानकारी संबंधित कॉलेज की वेबसाइट या https://hte.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है।
कॉलेजों को निर्देश
राज्य के सभी महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रवेश कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। सभी कॉलेजों को समयबद्ध रूप से प्रक्रिया पूर्ण कर, विषय चयन व नामांकन करवाना अनिवार्य है।
Important Links
निष्कर्ष
राजस्थान सरकार ने छात्रों की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और समयबद्ध बना दिया है। सभी विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऊपर दिए गए कार्यक्रम के अनुसार तैयारी रखें और अंतिम तिथि से पहले सभी चरण पूरे करें।
अधिक जानकारी के लिए कॉलेज की वेबसाइट या विभागीय पोर्टल पर समय-समय पर विज़िट करते रहें।